जसवंतनगर में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित टैंकर पलटा, बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर, इटावा। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को यमुना बाग ओवरब्रिज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा की ओर जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, टैंकर संख्या MH43C2936 आगरा की ओर जा रहा था। कुरसेना के पास यमुना बाग ओवरब्रिज पर चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई।
बाइक पर सवार आकाश (26) पुत्र अरविंद, प्रेम सिंह (53) पुत्र राजाराम तथा बुद्ध श्री (50) पत्नी प्रेम सिंह, निवासी ग्राम धरवार, थाना जसवंतनगर, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची आकाश और प्रेम सिँह को सीधा सैफई औरबुद्धश्री को स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *