ज़िला कांग्रेस कमेटी की बैठक में चुनावों पर हुई चर्चा

 बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के निर्देशन एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संचालन में ज़िला कांग्रेस कार्यालय नगर पालिका पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं / ज़िला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूदा संगठन सृजन विस्तार, पंचायत चुनाव, आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रतिभाग करने पर भी व्यापक चर्चा हुई। इसी के साथ ही संगठन को मज़बूती देने के लिये बृहद स्तर पर जन संपर्क अभियान चलाने को लेकर विशेष तौर पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि आज देश जिन विषम आपातकालीन परिस्थितियों से गुज़र रहा है। निश्चित रूप से उन परिस्थितियों से हमारे सर्वप्रिय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बनने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार ही निजात दिला सकती है। आज देश का परेशान युवा, बेरोज़गार, छात्र, किसान, महिलाएं और समाज का हर शोषित-वंचित; जननायक राहुल गांधी की तरफ देख रहा है इसलिए हम सभी कांग्रेस जनों का दायित्व बनता है कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आगे आएं और अपना सहयोग दें। बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, सतीश नागर, संजय दोहर,अरुण यादव, कृपाराम राजपूत, सुधीर शर्मा, आदि रहे। बैठक में मनोज दीक्षित, प्रेम किशोर द्विवेदी, रणवीर सिंह प्रधान, सरवर अली, प्रदीप द्विवेदी, आसाराम कठेरिया,जितेंद्र पाल, सौरभ श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, रन सिंह यादव, मलावती राजपूत, पुष्पांजलि, अमन तिवारी, विकास दुबे एवं आनंद कुमार तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *