इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या का आरोपी 2 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा पुलिस ने थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम चिकनी में हुई हत्या की घटना का महज दो घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम चिकनी निवासी विनय की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी:
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं डंडा
एक अवैध तमंचा (.315 बोर)
तीन जिंदा कारतूस
दो खोखा कारतूस
घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। थाना बकेवर पर हत्या एवं आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इटावा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *