बहिष्कार करते व्यापारी नेता
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार मे आयोजित की गई थी जिसमें व्यापार संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा निरंतर व्यापारियों की समस्याओं को रखा जाता रहा परंतु बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति न होना एवं बैठक को समय पर आयोजित न किए जाने को लेकर व्यापारी संगठनों ने बैठक का बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी से मिले और समस्या का समाधान किए जाने की मांग।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने आश्वासन देते हुए कहा 23 जुलाई को व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गई है जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं सभी उपस्थित रहेंगे। बैठक का बहिष्कार करते व्यापारी नेता।
