तीनों विधान सभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में संगठनात्मक जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और आगामी जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता के परिश्रम, सेवा और समर्पण से ही संगठन जन-जन तक पहुचता है। जनपद की तीनों विधानसभाओं में आज 22 जुलाई को बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। *सदर विधानसभा का बूथ सम्मेलन शांति वाटिका में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी सम्मलित होंगी। भर्थना विधानसभा का बूथ सम्मेलन बकेवर के भगवती गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे संपन्न होगा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया सम्मलित होंगे। जसवंतगर विधानसभा का बूथ सम्मेलन यलो उत्सव गार्डन में दोपहर 12 बजे संपन्न होगा। जिसमें औरैया के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहेंगे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। बैठक में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, अशोक चौबे, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, जिला मंत्री सुरेश राजपूत, राजकमल यादव, आयुष राज, मधु तोमर, अभिषेक मिश्रा, संजू बाबू शाक्य, जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी द्विय अंकित सैनी, अभिषेक राजावत, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, आई टी जिला संयोजक शरद तिवारी, आई टी सह-संयोजक दीपू चौहान, कार्यालय सह-प्रभारी शिवाकांत दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व अन्य।
