जिले में सभी विद्यालय बंद जर्जर मकानों से दूर रहने की अपील
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है जिलाधिकारी ने आमजन की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
डीएम ने लगातार बारिश के कारण जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए और लोगों से पुराने एवं जर्जर मकानों तथा अन्य कमजोर स्ट्रक्चर से दूर रहने की अपील की। किसी जर्जर भवन या परिसर में हादसे की आशंका महसूस होने पर तत्काल परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके बारिश के चलते घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय एजेंसियों के सहयोग से नालियों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। जानकारी देते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल।
