जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर व्यापार मंडल ने सीओ आयुषी सिंह का किया सम्मान

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और नगर में जाम की समस्या के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर व्यापार मंडल ने सोमवार को तहसील परिसर में स्थिति सीओ ऑफिस में सीओ आयुषी सिंह का सम्मान किया। पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा ने कहा कि सीओ आयुषी सिंह की कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यदि सभी अधिकारी इसी तरह संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याएं सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करें तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है।नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि सीओ आयुषी सिंह एक कर्मठ, ईमानदार और जनसरोकारों से जुड़ी अधिकारी हैं। लोग अपनी समस्याएं लेकर बेझिझक उनके पास पहुंचते हैं और वह हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनते हुए समाधान का पूरा प्रयास करती हैं। उन्होंने बताया कि नगर में जाम की समस्या को लेकर भी सीओ नियमित रूप से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटी रहती हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को सुविधा मिल रही है।
सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, शैलेंद्र राजावत, अभिषेक दीक्षित, सुनीता कुशवाहा, मोहित सिंह, विनोद जैन, सुमित शर्मा, पवन माथुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
फोटो:-सीओ ऑफ़िस में सम्मान समारोह के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी सीओ आयुषी सिंह को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *