सदर कोतवाली में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। आगामी चेहलुम के ताजियों एंव कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी की उपस्थिति में सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह ने उपस्थित लोगों से आगामी आने वाले श्रावण सोमवार, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, नागपंचमी एवं बारहवफात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों को मनाने के लिए किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न डाली जाए जिससे माहौल खराब हो। शहर कोतवाल यशवंत सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में शहर की कानून व्यवस्था के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारीयों ने बैठक में सभी मौजूद सदस्यों से कहा कि माहौल खराब करने वालों से सतर्क रहें एवं कोई भी घटना संज्ञान में आती है तो तत्काल स्थानीय थाने को सूचित करें। बैठक में मौजूद पीस कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन से अपील की कि त्योहारों के दौरान बिजली, पानी, सड़क के इंतजामों को दुरुस्त रखा जाए। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, डा. ए.के. शर्मा, हाजी गुडडू मंसूरी, अशोक जाटव, शावेज़ नकवी, आफताब खान, गुलशेर मोहसिन, सुधीर गुप्ता, इकरार अहमद, लल्लू वारसी, अब्दुल रफीक टिंकू, यामीन चौधरी, इशरत अली, विमलेश श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, केके त्रिपाठी, रंजीत राठौर, रनवीर सिंह चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित अधिकारी व सदस्य।
