आकाश इंस्टिट्यूट के छात्र अनुराग यादव ने नीट यूजी में 2981 रैंक हासिल की

आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्र अनुराग यादव ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2981 हासिल कर इटावा सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया।आकाश के मेडिकल हेड विपनेंद्र सिंह, फाउंडेशन हेड सौरभ गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 के परिणामों में अनुराग यादव ने 720 में से 634 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2981 हासिल की। वहीं गुलाम मुहीउद्दीन ने 617 अंक के साथ 5622, दीपांशु सिंह ने 613 अंक के साथ 6394, चिराग राठौर ने 584 अंक के साथ 16090, अर्जुन राजपूत ने 577 अंक के साथ 19355, अलीशा खान ने 574 अंक के साथ 21172, जाज़बिया हसन ने 566 अंक के साथ 25613 तथा अंजली प्रजापति ने 550 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैं 36903 हासिल की।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी टॉप 138 की सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश के छात्र आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक 1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक 3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक 5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक 6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक 7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक 8 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। नीट 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। अपनी सफलता पर अनुराग यादव ने कहा नीट यूजी 2026 एयर 2981 हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी। आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित रखा। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। इस उपलब्धि पर डी के मिश्रा क्षेत्रीय निदेशक आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा हम अनुराग यादव को नीट यूजी 2026 में 2918 प्राप्त करने और इटावा सिटी टॉपर बनने पर बधाई देते हैं। यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। प्रेसवार्ता में देवेंद्र चौधरी, चन्द्र किशोर, मानशी सिंह, प्रशांत कुमार उपस्थित रहे। मीडिया को जानकारी देते मेडिकल हेड विपनेंद्र सिंह, फाउंडेशन हेड सौरभ गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *