जायंट्स ग्रुप सहेली ने मनाया स्थापना दिवस
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायंट्स ग्रुप आफ इटावा सहेली ने अपना स्थापना दिवस बलराम सिंह चौराहा पर धूमधाम से मनाया। सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा तथा अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर ग्रुप के सभी पूर्व अध्यक्ष उपस्थित रहे तथा सहेली के नए सदस्यों को पूर्व में किए गए कार्यों के बारे में बताया तथा आगे कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित ने बताया कि समाज की भलाई के लिए ग्रुप के सभी सदस्यों को मिलकर सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष रीना रायजादा ने बताया कि हम सभी सदस्यों को मिलकर उत्साह एवं मनोयोग से कार्य करना चाहिए जिससे समाज की भलाई हो सके। सावित्री अग्रवाल, नीलिमा श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल, उर्वशी द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनू वर्मा, डीओएफ रीना राठौर, अल्का सोनी, संध्या अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल, इंदिरा तिवारी, रचना महेश्वरी, प्रज्ञा दोषी आदि सदस्य उपस्थित रहे। स्थापना दिवस मनातीं जायन्ट्स ग्रुप की पदाधिकारी।
