जसवंतनगर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (CO) जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
इस पहल के तहत बाजारों, चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक तकनीक से लैस कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की 24 घंटे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
सीओ आयुषी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से न केवल अपराधियों की पहचान आसान होगी, बल्कि किसी भी घटना की जांच में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यह कदम आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाएगा और अपराधियों में भय का माहौल बनाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *