अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर व वृक्षारोपण कर दी गई शुभकामनाएं

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता “संटू” एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने संयुक्त रूप से केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सभी ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *