
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा: राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान पोलियो बूथ दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जिला महिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।
डीएम ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। साथ ही निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जागरूकता कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
