
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा, आज कलेक्ट्रेट सभागार, इटावा में जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं कोचिंग संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड में दिवंगत हुए मासूम बच्चों की आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घटना पर सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, संरक्षक हाजी शहंशाह वारसी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, शहर अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, सीमा श्रीवास्तव, अजीत कुमार, धर्मेन्द्र यादव, हफीज खान सहित सैकड़ों व्यापारी एवं कोचिंग संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में सुरक्षा मानकों, विशेषकर फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई तथा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
