वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना ऊसराहार का औचक निरीक्षण

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

.इटावा, दिनांक — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना ऊसराहार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

इस दौरान प्रभारी कार्यालय, CCTNS कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, पुलिस कर्मियों के आवास, भोजनालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इटावा पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *