इटावा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, विधायक सरिता भदौरिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता

 

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम, इटावा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन ‘जन भागीदारी’ और ‘घर-घर योग’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से किया गया। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्राणायाम, योगासन, ध्यान एवं नियमित दिनचर्या में योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा की विधायक सरिता भदौरिया एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
योग दिवस के इस आयोजन ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *