करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
बकरीद को लेकर जसवंतनगर पुलिस अलर्ट
जसवंतनगर थाना सभागार में आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह एवं थाना प्रभारी कमल भाटी ने मुस्लिम समाज के लोगों से त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
प्रशासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश: सड़क पर नमाज अदा न करें
खुले में कुर्बानी न दें
शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें
थाना प्रभारी कमल भाटी ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
जसवंतनगर, इटावा
आप सभी से अनुरोध है कि त्योहार को प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। बकरीद को लेकर जसवंतनगर पुलिस अलर्ट
जसवंतनगर थाना सभागार में आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह एवं थाना प्रभारी कमल भाटी ने मुस्लिम समाज के लोगों से त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
प्रशासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश: सड़क पर नमाज अदा न करें
खुले में कुर्बानी न दें
शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें
थाना प्रभारी कमल भाटी ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
जसवंतनगर, इटावा
आप सभी से अनुरोध है कि त्योहार को प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।