जायन्ट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली के सदस्यों का सराहनीय कदम, मजदूरों को पिलाया ठण्डा पानी

करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली के सदस्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था की। जांइट्स ग्रुप आफ इटावा सहेली के सदस्यों ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए लाइन सफारी रोड केदारेश्वर मंदिर में जो मजदूर काम कर रहे हैं उनके पीने के लिए घड़ो की व्यवस्था की, जिससे उनको शुद्ध एवं ठंडा पेयजल प्राप्त हो सके। साथ ही राहगीरों को शरबत वितरण करके इस गर्मी में राहत पहुंचाने का प्रयास किया । साथ ही सभी सदस्यों को यह सुझाव दिए कि यदि सभी लोग अपने-अपने स्थान पर जल की व्यवस्था करें तो राहगीरों को इस भीषण गर्मी में राहत प्राप्त हो सकती है
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित अध्यक्ष विमल शर्मा डी ओ ए हेनू वर्मा डी ओ एफ रीना राठौर उर्वशी द्विवेदी मनोरमा पोरवाल मालती दीक्षित निशा गुप्ता रूपाली अग्रवाल कमलेश शर्मा संध्या अग्रवाल शारदा दीक्षित रचना अग्रवाल आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *