करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
उत्तर प्रदेश विधानसभा की “प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा-परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच संबंधी समिति” के अंतर्गत नगर विकास विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होकर विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश के नगर निकायों के विकास कार्यों की प्रगति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हम सभी का संकल्प है कि प्रदेश के नगरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाया जाए तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति प्रदान की जाए।
