करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हित में पंजाब सरकार के एक अहम फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सुझाव पर पंजाब सरकार ने 20 से 22 जून के बीच NEET परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों से सरकारी बसों में कोई किराया न लेने का निर्णय लिया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार छात्रों की सुविधा और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है। इस फैसले से हजारों छात्रों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी तथा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।
पंजाब सरकार का यह कदम शिक्षा और युवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी छात्र को आर्थिक कारणों से परीक्षा देने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
