करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रैली की तैयारियों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं जोन प्रभारी माननीय डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय महासचिव शिशुपाल सिंह यादव, रैली प्रभारी रामोतार जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव, पश्चिम अध्यक्ष सुजीत बंजारा, युवा मोर्चा के दीपक चौहान सहित कई पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इसी दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अरविंद यादव को मैनपुरी युवा मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान मैनपुरी जिला अध्यक्ष सौरभ कश्यप का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
