करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय नेताजी Mulayam Singh Yadav के पुत्र तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
38 वर्षीय प्रतीक यादव का लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे तथा भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे।
प्रतीक यादव का निधन केवल यादव परिवार ही नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे परिवार, समाज और अपने परिचितों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके असामयिक निधन से समूचे राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
इस दुखद घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों और शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन।
