बगदाद शरीफ की जियारत पर जाने वालों का स्वागत करते लोग
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। बगदाद शरीफ की जियारत के लिए रवाना हुए चमन कादरी के खलीफा मुबीन अहमद खलीफा, पीर चमने मोईनुद्दीन कादरी एवं राजा जुबैर का मोहल्ला शाह कमर स्थित निवास पर गर्मजोशी से सम्मान किया गया।
इंसानी भाईचारा प्रेम सद्भाव समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन, अंसारी समाज के अध्यक्ष अतीकुर रहमान तथा मंसूरी समाज के अध्यक्ष हाजी मुईनुद्दीन गुड्डू मंसूरी ने फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान देश-प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और घर-परिवार में खुशहाली के लिए दुआ की अर्जी पेश की गई। इस अवसर पर पीर चमने मुईनुद्दीन कादरी ने कहा कि वह बगदाद शरीफ पहुंचकर गौसे आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की बारगाह में अपने देश, प्रदेश तथा अपने बुजुर्गों के लिए अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मसूद तैमूरी, अफसर पहलवान, चांद सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत कर जियारत के सफल सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
