सीडीओ ने की समीक्षा, बच्चों की स्पीच में दिखा सुधार

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

जनपद इटावा में बच्चों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा द्वारा योजना के लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित किया गया।
🗣️ संवाद के दौरान बच्चों के उपचार के प्रभाव, प्रगति एवं सामने आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। समीक्षा में यह पाया गया कि कॉक्लियर इम्प्लाण्ट के माध्यम से बच्चों की सुनने एवं बोलने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इस योजना के अंतर्गत 04 नए बच्चों का सफलतापूर्वक कॉक्लियर इम्प्लाण्ट किया गया, जो शासन की जनकल्याणकारी नीतियों की सफलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भावुक होकर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि—
बच्चों का नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए
आवश्यक स्पीच थेरेपी उपलब्ध कराई जाए
हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए
ताकि बच्चों का समुचित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *