इटावा सदर में विकास को नई गति: विधायक सरिता भदौरिया जी की पहल

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा सदर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में लगभग ₹2 करोड़ की लागत से स्वीकृत बारात घर हेतु चयनित स्थल का संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराएगी।

साथ ही, क्षेत्र की 6 पंचायतों में श्मशान घाट निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जनसेवा, विकास और क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *