इटावा: सुधीर कुमार सिंह को “सिल्वर स्टार” के साथ सीओ पद पर पदोन्नति

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

जनपद के पुलिस विभाग के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण रहा, जब उपनिरीक्षक से पदोन्नत होकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) बने सुधीर कुमार सिंह को सम्मानस्वरूप “सिल्वर स्टार” लगाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर्तमान में सुधीर कुमार सिंह पछायंगांव थाना अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। इससे पूर्व वे इटावा जनपद के फ्रेंड्स कॉलोनी, सिविल लाइंस, चकरनगर तथा पछायंगांव थानों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में एडीजी प्रशासन तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एसपी रूरल श्रीश चन्द्र सहित अन्य क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सुधीर कुमार सिंह की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *