पी.डी.ए जनसंदेश यात्रा में इटावा की पूरी समाजवादी पार्टी एकजुट

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

पी.डी.ए जनसंदेश साइकिल यात्रा जनसमर्थन, जोश और उत्साह का एक शानदार उदाहरण बनी। इस ऐतिहासिक यात्रा में मुख्य अतिथि अभिषेक यादव (अंशुल) जी ने समाजवादी साथियों के साथ साइकिल चलाकर न सिर्फ सहभागिता की, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी ऊँचा किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप शाक्य बब्लू जी (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक मजबूती प्रदान की।
साथ ही, जितेंद्र दोहरे जी (इटावा सांसद) की सहभागिता ने इस यात्रा को और भी खास बना दिया। पूरे इटावा की समाजवादी पार्टी एकजुट होकर इस जनसंदेश यात्रा में शामिल हुई, जो संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत है।
यात्रा में अल्पसंख्यक सभा इटावा के पदाधिकारियों एवं समाजवादी साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता, समर्पण और संगठन की ताकत का परिचय दिया। यह यात्रा समाज में सकारात्मक संदेश देने और जन-जन तक समाजवादी विचारधारा पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *