करंट विजन संवाददाता इमरान खान
पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुंशीलाल जाटव की नातिन एवं अनिल कुमार की सुपुत्री अक्षिता जाटव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
अक्षिता जाटव, केवीए महाविद्यालय बरनाहल के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय मुंशीलाल जाटव की नातिन हैं। उनके पिता अनिल कुमार, जो पूर्व में फिरोजाबाद, इटावा एवं आगरा में अधिशासी अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
अक्षिता की इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
