शिवपाल सिंह यादव ने किया पेट्रोल पंप का शुभारंभ

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एंव विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को सपा नेता वीरभान सिंह भदौरिया उर्फ वीरू के सुनवारा बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेट्रोल पंप खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे आम जनता को लाभमिल सके। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव, पूर्व राज्य मंत्री के.पी. सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, नगर के चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू और पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित सर्वेश शाक्य, आशीष राजपूत, आशीष पटेल, कमलेश भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया और शिल्पू भदौरिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया। आयोजक वीरू भदौरिया ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। पैट्रोल पम्प का शुभारंभ करते शिवपाल सिंह यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *