करंट विज़न संवाददाता
इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। एसएसपी ने परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए। उन्होंने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण कर उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिये। एसएसपी ने आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से निर्देश दिए। परेड के उपरान्त उन्होंने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया। एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एसएसपी।
