माटी कला को बढ़ावा—ऐरायां में लाभार्थियों को निःशुल्क मशीनों का वितरण

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा विकास खंड ऐरायां में चयनित अभ्यर्थियों को विद्युत चालित चाक व पगमिल मशीनों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, ग्राम उद्योग अधिकारी अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विमलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष खागा बृजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सभासद ज्ञानेंद्र गुप्ता, सभासद कमला द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जुगेश सिंह, एडवोकेट दिलीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं लाभार्थी मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माटी कला से जुड़े कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने से उनके कार्य में तेजी आएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *