नगर पालिका परिषद इटावा में पांच सभासद नामित

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उत्तर प्रदेश शासन की सहमति पर राजपाल द्वारा ललित बाल्मीकि कटरा फतेह महमूद खां, तेजपाल राजपूत सराये दयानत, प्रीति जैन फूलन देवी डाड़ा, सतेंद्र मिश्रा फ़्रेंडस कालोनी, शिव प्रताप सिंह आवास विकास कालोनी नगर पालिका परिषद इटावा का सभासद मनोनीत किया गया है। अब नगर पालिका में 45 सभासद हो गए। उक्त सभासदों के नामित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं एंव उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नामित सभासदों को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है। इसी क्रम में नामित सभासद प्रीति जैन का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रीति जैन के सभासद बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रीति जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वागत करने वालों में सुबोध चंद्र जैन, चंद्र किशोर गुप्ता, विकास जैन, हरिविंदर सिंह, राजीव महेश्वरी, शीतल महेश्वरी, प्रेरणा जैन, अप्रेणा, नीतिमा गुप्ता, नेहा गोयल आदि प्रमुख हैं। नामित सभासद प्रीति जैन का स्वागत करते समर्थक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *