आगामी त्यौहारों को लेकर इटावा प्रशासन अलर्ट: जिलाधिकारी और एसएसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की ‘पीस कमेटी’ की बैठक

  • करंट विजन संवाददाता इमरान खान

इटावा। जनपद में आगामी त्यौहारों चैत्र नवरात्रि, रमजान और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने हेतु आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण  पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी इटावा, श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल  एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (SSP) इटावा, श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिक, मंदिरों के पुजारी, मस्जिदों के धर्मगुरु और समाज के प्रभावशाली लोग सम्मिलित हुए।

भाईचारे की अपील: जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद करते हुए अपील की कि सभी त्यौहारों को परंपरागत श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
सुरक्षा का भरोसा: एसएसपी इटावा ने कानून व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश देते हुए सभी को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और पुलिस बल की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
सोशल मीडिया पर निगरानी: बैठक में विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि:
1. किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें।
2. बिना पुष्टि किए किसी भी भ्रामक संदेश या वीडियो को फॉरवर्ड न करें।
3. अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुझावों का आदान-प्रदान: अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

बैठक के समापन पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी को आगामी त्यौहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *