करंट विज़न संवाददाता
इटावा। अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप आफ इटावा सहेली द्वारा फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल के आवास पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। में सभी उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के बारे जागरूकता गोष्ठी में सदस्यों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया जिसमें खुशबू पाठक ने कहा एक जागरूक उपभोक्ता ही समाज को धोखाधड़ी से बचा सकता है।उपभोक्ता अपने अधिकारों का उपयोग करे। फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल ने बताया कि सभी उपभोक्ता दुकानदार से सामान लेते वक्त उसकी रसीद अवश्य लें एवं उस पर अंकित मैन्युफैक्चरिंग डेट एवं उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य देखें। मीनाक्षी सक्सेना ने बताया कि सभी उपभोक्ता सामान लेते वक्त उसकी मात्रा सही है या नहीं यह भी अवश्य देखें। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनू वर्मा, प्रज्ञा दोषी, अनीता गोयल, शारदा दीक्षित, ऊषा भदौरिया और इंदिरा तिवारी आदि सदस्य मौजूद रहे। गोष्ठी में उपस्थित जायन्ट्स सहेलियां।
