पंद्रह और पचासी के फार्मूले से ही किया जा सकता है ,फिरकापरस्त ताकतों को परास्त:खादिम अब्बास

कांशीराम की जयंती पर खादिम अब्बास एवं उनके सहयोगियों ने की चर्चा

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सिविल लाइन अंबेडकर पार्क बुद्ध विहार में बहुजन नायक बामसेफ,डी एस फॉर व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बसपा सुप्रीमो कांशीराम की 92 वीं वर्षगांठ पर उन्हें याद कर किया नमन। इस अवसर पर सांसद बसपा सुप्रीमो मान्यवर कांशीराम के इटावा लोकसभा प्रभारी रहे क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों को मान्यवर काशीराम के 15 व 85 के वैज्ञानिक फॉर्मूले से ही परास्त किया जा सकता है । खादिम अब्बास ने कहा कि मान्यवर कांशीराम किंग मेंकर थे, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव और मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यही नहीं उन्होंने मुलायम सिंह यादव को विधायक से लेकर मुख्यमंत्री बनाया और मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी भी बनवाई ।खादिम अब्बास ने कहा बसपा सुप्रीमो कांशीराम जी पूर्व विधायक प्रोफेसर सहदेव सिंह यादव से पंजाब से चलकर इटावा जनपद आकर सामाजिक व राजनीतिक टिप्स लेने के लिए इटावा आते थे। यह वही प्रोफेसर सहदेव सिंह यादव हैं जिन्होंने इटावा की भरथना विधानसभा क्षेत्र से सन् 1962 और सन 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के झंडे तले इस नारे के साथ साइकिल चलाकर चुनाव जीता कि 15 लूट कर रहे हैं खांसी जागो जागो रे 85 यह नारा मान्यवर कांशीराम साहब की राजनीति के लिए वरदान साबित हो गया ,और प्रोफेसर सहदेव सिंह यादव ने सन 1982 में फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज तहसील में आयोजित 14 अप्रैल डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर कांशीराम को देश के तमाम तथागत संत रविदास व कबीर पंथी तमाम मनीषियों की उपस्थिति में काशीराम जी को बहुजन नायक की उपाधि से विभूषित किया । खादिम अब्बास ने कहा कि उस मंच पर खादिम अब्बास भी उपस्थित था । सन् 1982 से लेकर 2002 तक जब तक कांशीराम साहब होशों हवाश में रहे तब तक खादिम उनके साथ एक साहे के की तरह काम किया ,और उनके तीन सूत्री कार्यक्रम को लेकर मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करो ,आरक्षण कोटा पूरा करो, इंसानी भाईचारा कायम करो के नारे के साथ खादिम अब्बास सहित हजारों मिशनरी साथियों ने इंसानी भाईचारा बनाओ साइकिल यात्रा में हजारों किलोमीटर का भ्रमण किया। उपरोक्त बसपा मिशनरी साथियों के साथ खादिम अब्बास ने लगभग 25000 किलोमीटर साइकिल की यात्रा की इसमें सबसे बड़ी भूमिका इटावा निवासी देवेंद्र सिंह यादव की रही जिसने मान्यवर कांशीराम के दिशा निर्देशन में लगभग 40000हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर मान्यवर कांशीराम और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को जनता तक पहुंचाया। इस मौके पर उपस्थित रहे इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन प्रोफेसर डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, इमरान खान फरीदी, इदरीश मास्टर , आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद,राष्ट्र पटल संपादक शाहनवाज़ आलम,इमरान खान , इफ्तिखार मिर्ज़ा, अरशद जमाल , करंट विजन संपादक खुर्शीद आलम, एडवोकेट फईम अब्बास आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *