जान और गर्मियों में पानी की किल्लत को लेकर मुहल्ला मकसुदपुरा व मुफ़्ती टोला के वासियों ने पूर्व सभासद राजेश कुमार को पानी कम आने की समस्या से अवगत कराया
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्योति सन्टू गुप्ता ने रमजान के पवित्र महीने और गर्मी को देखते हुए पानी की किल्लत की जानकारी होने पर एक्शन लेते हुए पालिका कर्मियों को तत्काल पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने ने निर्देश दिए। रमजान और गर्मियों में पानी की किल्लत को लेकर मुहल्ला मकसुदपुरा व मुफ़्ती टोला के वासियों ने पूर्व सभासद राजेश कुमार को पानी कम आने की समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका चेयरमैन ज्योति सन्टू गुप्ता से बात की। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति सन्टू गुप्ता ने उक्त समस्या के समाधान के लिए आदेश पारित किये जिसपर पूर्व सभासद राजेश कुमार ने सदर तहसील स्थित पानी की टंकी और मकसूदपुरा स्थित पानी की टंकी पर तत्काल काम शुरू करा दिया। दोनों टंकियों में मोटर की कमी पाई गई उस कमी को ठीक कराकर वार्ड में पानी की समस्या का समाधान कर दिया। पूर्व सभासद राजेश कुमार ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि पानी, बिजली या सफाई की कभी कोई दिक्कत आये तो तत्काल अवगत कराएं। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता द्वारा तत्काल पालिका स्तर से समस्या का समाधान कराया जाएगा। गर्मी और रमजान के महीने में पानी की सप्लाई शुरू होने पर वार्ड वासियों ने चेयरमैन ज्योति सन्टू गुप्ता और पूर्व सभासद राजेश कुमार का आभार व्यक्त किया। जानकारी देतीं चेयरमैन ज्योति सन्टू गुप्ता।
