अलविदा जुमे को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए – राशिद

अलविदा जुमा ईद की नमाज़ के समान होता है

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मो. राशिद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अलविदा जुमे की नमाज के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस नेता राशिद ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि मुस्लिम समाज मे रमज़ान के महीने का बहुत बड़ा महत्व है और रमज़ान के अंतिम जुमे का और भी बड़ा महत्व है। अलविदा जुमा ईद की नमाज़ के समान होता है। मुस्लिम समाज जिस उत्साह और खुशनुमा माहौल में ईद की नमाज पढ़ता है उसी उत्साह के साथ अलविदा जुमे की नमाज भी पढ़ता है। अलविदा जुमे को सार्वजनिक अवकाश न होने के कारण सरकारी विभागों के कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को अलविदा जुमे की नमाज स्वतंत्र होकर पढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मुस्लिम समाज की भावनाओं को देखते हुए अलविदा जुमे की नमाज के लिए 13 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मेहरबानी करें मुस्लिम समाज आपका सदैव आभारी रहेगा।  डीएम को प्रार्थना पत्र देते मो. राशिद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *