पुलिस प्रशासन मस्जिद के पास रहा तैनात, समाज ने जताई आपत्ति
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमे पर शिया समाज की घटिया अज़मत अली स्थित मस्जिद में प्रदर्शन की सूचना पर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मस्जिद के पास पहुंचे लेकिन वहां प्रदर्शन का कोई कार्यक्रम नहीं था। शिया समाज ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज़ पढ़ी और आयतुल्ला खामनेई को श्रद्धांजलि दी और अमेरिका व इज़राइल के विरोध में नारेबाजी की। शिया समाज ने मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा के नेतृत्व में रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज़ घटिया अज़नत अली स्थित मस्जिद पंजतनी के पास सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार, सीओ राम गोपाल शर्मा, शहर कोतवाल यशवंत सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, इस बीच मौलाना अनवारुल हसन जैदी भी वहां आ गए। मौलाना ने अधिकारियों से कहा यहां कोई प्रदर्शन नही हो रहा है हम लोग ईरान में शहीद हुए आयतुल्ला अली खामनेई को श्रद्धाजंलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ेंगे। सड़क पर कोई प्रदर्शन नहीं होगा। मौलाना श्री जैदी ने कहा कि क्या मस्जिद के अंदर किसी को श्रद्धाजंलि देने पर भी रोक लगेगी। अली खामनेई हम लोगों के धर्मगुरु हैं, हम लोग तो शांति पूर्ण माहौल में शोक व्यक्त करने आये हैं। इसके बावजूद पुलिस और अधिकारी जब तक नमाज नहीं हो गई मस्जिद के पास ही बैठे रहे। शिया समाज ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की और अमनचैन की दुआ की और ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली हुसैनी खामनेई की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। सुन्नी समाज ने शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद कचहरी, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ाड़ स्टेशन रोड, सहित अनेक मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की। मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा, अल्हाज़ कमर अब्बास नकवी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, राहत अक़ील, मौलवी ताबिश रिज़वी, शावेज़ नक़वी, इबाद रिज़वी, तनवीर हसन, मुशीर हैदर, शारिक सग़ीर शानू, अयाज हुसैन, फुरकान अहमद, साजिद हुसैन वारसी, खादिम अब्बास, गुफरान अहमद प्रिंसिपल, रिजवान अहमद, अजीम वारसी, वाई के शफी, फजल यूसुफ, मो. गुलशेर, आदिल अख्तर, कासिम अंसारी सहित नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क में अमनचैन की दुआ की। शिया समाज की मस्जिद के पास तैनात पुलिस व जुमे की नमाज पढ़ाते मौलाना अनवारुल हसन जैदी।
