महिला सुरक्षा, सम्मान के तहत पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी देकर इन सेवाओं का आवश्यकतानुसार उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्राम चौपाल के माध्यम से संवाद स्थापित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने एवं किसी भी प्रकार की प्रताड़ना अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।  महिलाओं को जागरूक करती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *