अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर भारत की संवेदना, विक्रम मिस्री ने ईरानी दूतावास में शोक रजिस्टर पर किए साइन

करंट विजन संवाददाता

आखिरकार भारत ने इजरायल और अमेरिका के हमले में मारे गए अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर संवेदना जता ही दी। विदेश सचिव विक्र मिस्री दिल्ली में स्थित ईरान के दूतावास पर पहुंचे और शोक प्रकट किया। उन्होंने शोक रजिस्टर पर भी हस्ताक्षर किए। भारत के इस कदम को बेहद अहम बताया जा रहा है

इस बीच भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की है। सरकार की तरफ से बकायदा ईरान के दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए गए हैं। भारत सरकार के इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब तक मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। आज दिल्ली में स्थित ईरान के दूतावास पर भारत सरकार की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहुंचे। उन्होंने दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *