करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जन कल्याण सेवा समिति करनपुरा केंद्र पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर ट्रेनिंग प्रोग्राम में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को 35 सौ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति पाकर छात्र/छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था के मैनेजर मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के एससीजीजे द्वारा कराया जा रहा है जिसमें प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को भारत सरकार द्वारा 3500 रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई। जन कल्याण सेवा समिति का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उक्त सरकारी योजना, ट्रेनिंग का लाभ दिलाकर नौकरी एवं रोजगार के अवसर प्रदान कराए जा सकें। श्री अंसारी ने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर मैनेजर कमल सक्सेना, विभाष द्विवेदी एवं मैनेजर अंकुर सूद, शेखर सिंह एससीजीजे की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति पाने वाले रवि कुमार, आदित्या बाथम, रईस अहमद, मो. मुजीब, मो. आरिफ अंसारी, जीशान, मो. उमैर, मो. शरीफ़, हसनैन मंसूरी, शहजाद, अनस, अजहर, अबू तालिब, इफ़्तिख़ार उद्दीन, जैद, अलीमुद्दीन, मो. काशिफ़, सोहराब, शोएब, मोमनीन, मुशरिफ, अरशद, खुशबू, शीबा बनो, यासमीन बेगम, रिजा, इकरा, शिफा, आमिर अल्ताफ शबाना, नेहा, मो. काशिफ़, सल्फिया अमरीन, फरजाना खातून, रिजा उल्फत नाजिश, खुशनुमा फ़रहीन, सायमीन, फौजिया, सायरा अब्दुल जब्बार, इजहार अहमद आदि लाभ लेने वाले छात्र एवं अध्यापक मौजूद रहे। छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक देते मैनेजर कासिम अंसारी व अन्य।
