करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, शातिर फ्रॉड भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी
बैंक लोन, नौकरी तथा भवन/मकान को बैंक शाखा हेतु किराये पर उठवाने एवं बैंक से जुडे विभिन्न काम कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला शातिर अर्न्तजनपदीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
कब्जे से 01 जोडी पायल, 01 मोबाईल तथा 01 लैपटॉप तथा 2,000/- रुपये बरामद
इटावा । दिनांक 27.02.2026 को वादी दीपक शर्मा पुत्र अजय शंकर शर्मा निवासी नौरंगाबाद थाना कोतवाली जनपद इटावा ने थाना सिविल लाइन पर तहरीरी सूचना दी कि अभियुक्त आशीष पुत्र बेंचे लाल ने बैंक में अपनी अच्छी पकड़ बताकर वादी को 5 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले खर्च और रिश्वत के नाम पर अभियुक्त ने वादी से कुल 1,01,755/- रुपये (ऑनलाइन और नकद) ठग लिए। लोन न मिलने पर जब वादी ने पैसे वापस मांगे, तो अभियुक्त ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
वादी की तहरीर पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 0023/2026 धारा 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे थाना सिविल लाइन से गठित पुलिस टीम द्वारा की गयी जांच/पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मुख्य अभियुक्त आशीष ने अपनी माँ मिथलेश, भाई अखिलेश कुमार और अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। यह गिरोह बैंक अधिकारी बनकर फर्जी मोहरों और कूटरचित दस्तावेजों (Forged Documents) के जरिए लोगों को ठगता है।
इस गिरोह द्वारा वादी के अलावा अन्य कई लोगों पंकज कुमार 3,50,000, रुपये, अभिषेक सोनी 5,85,000, रुपये, कृष्णवीर पाल 3,65,000, रुपये, राजेश 1,20,000, रुपये, शीलता देवी 97,590, रुपये से भी लाखों की ठगी की गई है । जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं फ्रॉड/ठगी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे आज दिनांक 28.02.2026 को थाना सिविल लाइंस पुलिस टीम द्वारा प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र बेंचेलाल को सुदिती ग्लोबल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त आशीष कुमार से पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से पैसे वसूलने का काम करता है। वह फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देता था। कुछ समय पहले सत्यम पाण्डेय (निवासी मानिकपुर मोड, थाना इकदिल) के साथ भी करीब 4,38,000/- रुपये का फ्रॉड किया था। इस संबंध में थाना इकदिल में मु०अ०सं० 32/2026 पंजीकृत है। सत्यम पाण्डेय से ठगे गए रुपयों में से उसने एक जोड़ी चांदी की पायल खरीदी थी और शेष पैसे अपनी शादी के एडवांस में दे दिए थे। अभियुक्त ने बताया कि उसने वादी दीपक शर्मा (निवासी नौरंगाबाद, इटावा) के साथ भी इसी तरह धोखाधड़ी की थी
शातिर अपराधी आशीष उपरोक्त द्वारा आमजन को तत्काल लोन दिलाने, एप के जरिये लोन कराने, मकान को बैंक से किराये पर उठवाने, सरकारी छूट वाला लोन कराने के लिये खुद को बैंक का बडा अधिकारी बताकर उन्हे विश्वास में लेने हेतु फर्जी आईडी प्रूफ दिखाकर एवं फर्जी नोटरी हलफनामा बैंक के नाम पर तैयार कर बैंक की फर्जी मौहरे लगाकर विभिन्न स्लीप व कागजात तैयार कर लोगो को विश्वास में लेकर उनसे बैंक फीस तथा बैंक अधिकारियों को घूस देने के नाम पर कई किस्तो में रुपये लेकर ठगी की जाती है। इसके विरुद्ध जनपद इटावा में करीब 02 दर्जन से अधिक शिकायतों पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत हुए है। जिनमें शिकायतकर्ताओं ने सामूहिक रुप से अभियोग दर्ज कराया है । इसी प्रकार जनपद फिरोजाबाद में भी सामूहिक रुप से शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रथम सूचना दर्ज करायी गयी है । एसएसपी के निर्देश पर सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।
#गिरफ्तार_अभियुक्त
आशीष कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी- कचौरा रोड, थाना सिविल लाइंस जनपद इटावा ।
#पंजीकृत_अभियोग
मु0अ0सं0 23/2026 धारा 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु.अ.सं. 264/2024: धारा 318(4) BNS थाना सिविल लाइंस जिला इटावा।
2.मु.अ.सं. 10/2025: धारा 318(4) BNS थाना भरथना जिला इटावा।
3.मु.अ.सं. 848/2025: धारा 318(4), 336(3), 340(2), 61(2) BNS थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद
4.मु.अ.सं. 02/2026: धारा 115(2), 351(3), 352 BNS थाना सिविल लाइंस इटावा
5.मु.अ.सं. 35/2026: धारा 318(4), 336(3), 340(2), 61(2) BNS – थाना सिविल लाइंस, इटावा।
6.मु.अ.सं. 32/2026: धारा 318(2) BNS – थाना इकदिल, इटावा।
7.मु.अ.सं. 20/2026: धारा 318(4), 351(2) BNS – थाना कोतवाली, इटावा।
8.मु0अ0सं0 23/2026 धारा 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 352 BNS थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।
#बरामदगी
01 लैपटॉप एसर कम्पनी
01 एन्ड्रायड मोबाइल रेडमी कम्पनी
01 जोडी पायल सफेद (मु0अ0सं0 32/2026: धारा 318(2) BNS थाना इकदिल से सम्बन्धित ) 2,000/- रुपये
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के0के0 मिश्रा थाना सिविल लाइंस, उ0नि0 संजीव सिंह, उपनि0 निर्मल सिंह थाना सिविल लाइंस इटावा, उपनि0 संजय सिंह, कां0 अजय कुमार, का0 रंजीत शामिल रहे।
