उपमुख्यमंत्री ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के स्थापना दिवस में लिया भाग

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ऑडिटोरियम हॉल में स्थापना दिवस समारोह में कहा कि चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2017 से लेकर अब तक मूलभूत सफलता प्राप्त की।उन्होंने कहा कि 81 मेडिकल कॉलेज क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं और जहा भी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं वहां पर जल्द खुलवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई को आगे बढ़ाया जाएगा एवं समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय सैफई में 200 एमबीबीएस कि सीट हैं एवं नया ट्रॉमा सेंटर जल्द से जल्द हाईवे पर बनाया जाएगा जिसका संचालन सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ इटावा के ही नहीं बल्कि आसपास के जनपद के लोग भी आयुर्विज्ञान सैफई में आते है इसलिए सभी व्यवस्थाएं समुचित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता उ.प्र. के लोगो के प्रति है और यहा के लोगो को समुचित व्यवस्थाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत एवं पूरी लगन के साथ कार्य किया जाए, किसी मरीज को निराश नहीं किया जाए साथ ही किसी भी मरीज को वापस लौटाना नहीं है बल्कि मरीज की भगवान की तरह सेवा करनी चाहिए, यह हम सभी का दायित्व है। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन एवं आयुर्विज्ञान संस्थान की किताब का विमोचन किया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष बीजेपी अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार, कुलपति, कुलसचिव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, समस्त जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *