स्थापना दिवस को लेकर सैफई विश्वविद्यालय पूरी तरह तैयार उपमुख्यमंत्री व राज्य मंत्री करेंगे शिरकत

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा
सैफई।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में आज आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह 2026 को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मयकेश्वर शरण सिंह बुधवार दोपहर 12:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे।

इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है।

👉 प्रवेश द्वार गेट नंबर-1 को विशेष रूप से तैयार किया गया है, जहां लखनऊ से आए कारीगरों द्वारा रेडीमेड स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया है।

👉 परिसर में कई स्थानों पर टेंट लगाए गए हैं।

👉 पूरे विश्वविद्यालय को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

कुलपति डॉक्टर अजय सिंह के निर्देशन में पिछले दो दिनों से लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षा, पार्किंग, अतिथि स्वागत एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि स्थापना दिवस समारोह को गरिमामयी और सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय की पहचान सेवा, शोध और नवाचार के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *