करंट विज़न संवाददाता
इटावा। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता व अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में नगर पालिका परिषद इटावा व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान से वार्ड मेवाती टोला मे सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एनएल कुशवाह के सहयोग से स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में आईटीसी सुजीत कुमार नेम कचरे के प्रकार और गीला-सूखा मिश्रित कचरा देने से होने वाली हानिया, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लाभ, कचरे का उचित और समय पर निस्तारण करने के लिए वार्ड वासियों को जागरूक किया। गीले कूड़े से जैविक खाद बनाने, सूखे कचरे का रिसाइकिलिंग, लैंडफिल में कमी के बारे मे3 लोगों को प्रेरित किया। घरेलू स्तर पर गीले कचरे से होम कम्पोस्टिंग करने, वार्ड स्तर पर सामुदायिक कम्पोस्टर का उपयोग करने, कचरे को पृथक करके देने के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर वार्ड सभासद, सचिन कठेरिया, चेयरमैन प्रतिनिधि लवलेश कठेरिया, अंशुल, आसिफ, सफाई नायक राम प्रकाश सहित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन मोहल्ला समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभासद व मोहल्ला समिति के सदस्य
