जायन्ट्स मैत्री ने गर्भाशय कैंसर परामर्श जांच शिविर का किया आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। दयाल मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल पर डॉ. तृप्ति यादव तथा जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री के सहयोग से स्तन और गर्भाशय कैंसर परामर्श जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया।शिविर का शुभारंभ डॉ जितिन यादव चिकित्सक सर्जिकलऑन्कोलॉजी, रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर और डॉ तृप्ती यादव वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ का मैत्री ग्रुप उपाध्यक्ष शीतल माहेश्वरी द्वारा तिलक लगाकर तथा प्रशासनिक निदेशक सीमा सिंह ने पटका पहना कर तथा फेडरेशन कोऑर्डिनेटर स्मिता यादव ने प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया। शिविर में विशेष रूप स्तन में गांठ, अनियमित मासिक धर्म, गर्भाशय में गांठ, कमर दर्द, बार बार पेशाब लगना आदि समस्याओं के बारे में डॉ जितिन यादव ने निःशुल्क जांच करके परामर्श दिया। डॉ तृप्ती यादव ने महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार अल्ट्रा साउंड निःशुल्क किया। उन्होंने महिलाओं को अपने खान पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। शिविर में लगभग 30 मरीजों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में डॉ शिवराज सिंह यादव केंद्रीय समिति सदस्य जाइंट्स वेलफेयर फाउंडेशन, आशा अवस्थी फेडरेशन कोऑर्डिनेटर, प्रेरणा जैन यूनिट निदेशक, नीतिमा गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल, सीमा किन्द्रा, दीप्ती मित्तल, अरुणा सिंह मौजूद रहे।  शिविर में शामिल डॉ. तृप्ती यादव व अन्य मैत्री की सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *