करहल विधायक तेज प्रताप यादव ने ‘शिव कोल्ड स्टोर’ का किया भव्य उद्घाटन ll

करंट विज़न संवाददाता

ताखा क्षेत्र के अंतर्गत किसनी रोड मुर्चा ऊसराहार में ‘शिव कोल्ड स्टोर’ का शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि करहल विधायक तेज प्रताप यादव ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक तेज प्रताप यादव ने कोल्ड स्टोर के संचालक रामपाल सिंह यादव एवं उनके परिवार को नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल फसल खराब होने से बचेगी, बल्कि किसान बाजार की मांग के अनुसार अपनी फसल बेचकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। कोल्ड स्टोर के स्वामी रामपाल सिंह यादव ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से आलू भंडारण के लिए क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। अब किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखकर उचित समय पर बेचने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इस अवसर पर मीरा यादव (ब्लॉक प्रमुख, किसनी) बृजेश कठेरिया (विधायक, किसनी) अंशुल यादव, डॉ. हिमांशु यादव, डैनी यादव गजराज यादव, मुकुल यादव, अभिलाक सिंह यादव, गुड्डू यादव उपस्थित रहे उद्घाटन समारोह के अंत में सभी आगंतुकों और किसानों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई। स्थानीय किसानों ने कोल्ड स्टोरेज खुलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के कृषि विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *