संत विवेकानंद की छात्रा सान्वी पोरवाल ने विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया

करंट विज़न संवाददाता
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 की मेधावी छात्रा सान्वी पोरवाल ने लखनऊ में आयोजित “विद्यार्थी विज्ञान मंथन” प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही इटावा जनपद का नाम रोशन किया है।
सान्वी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के परिणामस्वरूप उनका चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है, जो प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांधीनगर यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद मोहन ने सान्वी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय की समन्वयक शिक्षिका प्रिया पाठक ने बताया कि सान्वी प्रारंभ से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति की छात्रा रही हैं और विज्ञान विषय में विशेष रुचि रखती हैं। सान्वी की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। सान्वी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर विवेक यादव ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की! वही विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने भी सान्वी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।

01- मेधावी छात्रा सान्वी पोरवाल को सम्मानित करते डा. आनन्द।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *