हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है

संवाददाता

करंट विज़न इमरान खान

बकेवर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देता हुआ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में यह मामला सामने आया। पहचान जांच के दौरान खुलासा हुआ कि परीक्षा दे रहा युवक असली छात्र नहीं, बल्कि उसका बड़ा भाई था।
आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर प्रशासन की सख्ती के बीच इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *