एसएसपी के राखी बांधती जायन्ट्स सहेलियां
करंट विजन संवाददाता
इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली की सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व पर जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राखी विद खाकी के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस एवं आमजन के बीच स्नेह, विश्वास, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित, अध्यक्ष विमल शर्मा, डी ओ ए हेनू वर्मा, उर्वशी द्विवेदी, खुशबू पाठक, रूपाली अग्रवाल, इंदिरा तिवारी, शारदा दीक्षित, ऊषा भदौरिया, प्रज्ञा दोषी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
